उत्तर प्रदेश

टैक्स वसूली में ज़ोन-3 की सक्रियता

जानकीपुरम प्रथम वार्ड में लगे विशेष कैम्प, 2.63 लाख से अधिक वसूली

नगर निगम लखनऊ
लखनऊनगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर निगम लखनऊ के ज़ोन-3 ने टैक्स वसूली को लेकर मुस्तैदी दिखाई है। जोनल अधिकारी आकाश कुमार के नेतृत्व में जानकीपुरम प्रथम वार्ड में 10 और 11 जनवरी को गृह कर जमा कराने के लिए विशेष वसूली कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प के दौरान वार्ड के कुल 167 भवनों से ₹2,63,422 (दो लाख तिरसठ हजार चार सौ बाईस रुपये) का गृह कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनके ही वार्ड में कर जमा करने की सुविधा देना और लंबित गृह कर वसूली को तेज करना था।
नए भवनों का भी हुआ कर निर्धारण
इलाके के राजस्व निरीक्षक मोहजीब ने बताया कि वसूली कैम्प के दौरान 5 नए भवनों का कर निर्धारण भी किया गया, जिससे भविष्य में नगर निगम की आय बढ़ेगी।
कैम्प में राजस्व निरीक्षक समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे और करदाताओं को भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। वार्ड में ही सुविधा मिलने से स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल पर संतोष जताया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों में भी इसी तरह टैक्स वसूली कैम्प लगाए जाएंगे, ताकि राजस्व संग्रह बढ़ाया जा सके और शहर के विकास कार्यों को और गति मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button