उत्तर प्रदेशखेल

अब्बास की तूफानी 87 रन की पारी रंग लाई, एवेंजर्स ने थंडरबोल्ट्स को हराया

आईडीएल टी-20 लीग: ऑपरेटिंग एवेंजर्स की रोमांचक जीत, इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स 12 रन से हारे

लखनऊ, 15 जनवरी 2026:
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026 के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में बुधवार को दिन का दूसरा मुकाबला ऑपरेटिंग एवेंजर्स और इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने 12 रनों से करीबी जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑपरेटिंग एवेंजर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टीम की ओर सेअब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ओम प्रकाश ने 37 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स की ओर से गेंदबाजी में उपवन, एजाज और दीपक को एक-एक सफलता मिली।
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स की टीम संघर्ष करती नजर आई और 19.1 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से उपवन (29 रन), शाकिब (26 रन), फजलू रहमान (25 रन), दीपक (20 रन) और जितेन्द्र (15 रन) ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
ऑपरेटिंग एवेंजर्स की जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। सिद्धांत सिंह और श्यामजी दुबे ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं संदीप, अब्बास और शिवांस ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इस तरह ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स को 12 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट में अहम जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button