सतर्कता और त्वरित फैसलों से टलीं दुर्घटनाएं, डीआरएम ने किया रेलकर्मियों का सम्मान
लखनऊ मंडल में ‘सेफ्टी हीरो’ सम्मानित, 13 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

लखनऊ- 20जनवरी 2026
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को ‘सेफ्टी अवार्ड’ का वितरण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने दिसंबर 2025 के दौरान असाधारण सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देने वाले 13 कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित रेलकर्मियों में सूरज कुमार (शन्टमैन/ व्यासनगर), सरोज कुमार (स्टेशन मास्टर/ ब्लॉक हट बी), विकास कुमार यादव (पॉइंट्समैन/ ब्लॉक हट बी), महेंद्र कुमार यादव (मेट/ वाराणसी), मनी जी (स्टेशन अधीक्षक/ शिवपुर), इमरान अख्तर खान (ट्रेन मैनेजर/ प्रयागराज संगम), अरविन्द साहू (स्टेशन अधीक्षक/ कनकहा) सहित वाराणसी मंडल के तकनीकी स्टाफ राजेश कुमार सिंह, इंद्र पाल भारती, प्रशांत कुमार, राकेश विश्वकर्मा, सुमन कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं।
ड्यूटी के दौरान इन कर्मचारियों ने विभिन्न ट्रेनों और रेलवे सेक्शनों पर उच्च सतर्कता बरतते हुए समय रहते हालात को संभाला, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को सफलतापूर्वक टाल दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों की सजगता और सूझबूझ से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि रेलवे संपत्ति को भी नुकसान से बचाया जा सका।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ऐसे पुरस्कार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में भी संरक्षा मानकों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे रेलवे संचालन को सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय बनाए रखने में निरंतर मदद मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना



