अपराधउत्तर प्रदेश

गांजा तस्करों के नेटवर्क पर विकास नगर पुलिस का प्रहार

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.9 किलो गांजा व नकदी बरामद

विकास नगर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा

लखनऊ, 23जनवरी2026

राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.900 किलोग्राम अवैध गांजा (85 पुड़िया) और 2040 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर के निर्देश पर थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपू मोर्या उर्फ डाला (24) और विकास राजपूत उर्फ धोनी (21) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिव सिंह यादव, उप निरीक्षक मुहम्मद यासीन, उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अतुल यादव, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी राघवेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button