उत्तर प्रदेश

कानपुर के दंगल मैदान में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बने कमेंटेटर, पहलवानों का बढ़ाया हौसला

शौर्य चक्र विजेता हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर विराट दंगल, रिंग में उतरकर बोले बृजेश पाठक—खुद को खिलाड़ी महसूस किया

कानपुर

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार को कानपुर के मेहरबान सिंहपुरवा पहुंचे। यहां उन्होंने शौर्य चक्र से सम्मानित स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता में शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व सांसद साधु यादव और केपी यादव भी मौजूद रहे।
दंगल प्रतियोगिता में देश-विदेश से पहलवान हिस्सा लेने पहुंचे थे। मुकाबले के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुद को रोक नहीं पाए और दंगल के रिंग में उतरकर माइक थाम लिया। उन्होंने पहलवानों की कमेंट्री करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे दर्शकों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिला।
मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह शौर्य चक्र से सम्मानित स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने दंगल प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि वह पहले खिलाड़ी रह चुके हैं और दंगल देखकर खुद को रोक नहीं पाए, इसलिए मैदान में खड़े होकर खुद को फिर खिलाड़ी महसूस किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button