उत्तर प्रदेश

कैफे में पहुंचे लोगों को देख घबराए युवक-युवतियां, छत से कूदे; एक लड़की गंभीर घायल

शाहजहांपुर के लालपुर कैफे में हंगामा, पकड़े जाने के डर से चार लोग कूदे छत से, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शाहजहांपुर (कांट)
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित एक कैफे में रविवार को हड़कंप मच गया। यहां मौजूद कुछ लड़के-लड़कियां लोगों को आता देखकर घबरा गए और पकड़े जाने के डर से छत से कूद गए। इस घटना में एक लड़की के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित कैफे में कुछ युवक-युवतियां पिज्जा खाने आए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर युवक-युवतियां घबरा गए और हड़बड़ी में छत से कूद पड़े। छत से कूदने वालों की संख्या चार बताई जा रही है, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल थीं।
थाना प्रभारी कांट ने बताया कि मौके से सूचना मिली कि एक लड़की छत से कूदकर घायल हुई है, लेकिन वह किस अस्पताल में गई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घायल युवती और अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। चर्चा है कि सभी लोग पुवायां क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button