देश-विदेशमनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों में 72 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सुपरहिट ट्रैक पर, शुरुआती कमाई 72 करोड़ के करीब

मुंबई
वॉर-एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। सनी देओल की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार रफ्तार पकड़ रही है।
फिल्म ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई लगभग 36.5 करोड़ रुपये रही। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
रविवार को भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली। सुबह 11 बजे तक फिल्म ने 5.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया और दोपहर 12 बजे तक इसका कुल कलेक्शन करीब 72 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।
फिल्म के शानदार प्रदर्शन से ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘बॉर्डर 2’ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दर्शकों में देशभक्ति और एक्शन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिससे सिनेमाघरों में भीड़ लगातार बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button