उत्तराखंड

दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे सीएम धामी, AI और UCC पर कही बड़ी बातें

‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कार्यक्रम को जन-जन का बनाया, प्रेरणा का स्रोत बना—सीएम धामी

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मन की बात’ का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है और इससे समाज में सेवा कार्य करने वाले लोगों को देश-दुनिया पहचानती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ को आमजन का कार्यक्रम बनाया है, जिससे लोग प्रेरित होकर समाज सेवा और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में Innovations, Science & Technology और AI के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है।
AI पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका बेहद अहम होगी और कई दिनों में होने वाले काम कुछ ही घंटों में पूरे हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में AI के उपयोग को बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे देशभर में उत्तराखंड की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हुए एक साल पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीमावर्ती राज्य है, जहां चारधाम, गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है, ऐसे में सुरक्षा और सामाजिक समानता के लिए एक समान कानून जरूरी था और राज्य सरकार ने इसे लागू कर दिखाया है।
सीएम धामी ने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, दायित्वधारी रजनी रावत, अनिल गोयल, संजय नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button