उत्तर प्रदेश

IRTIM लखनऊ में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा संस्थान परिसर

महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया प्रेरणादायी संदेश

लखनऊ, 27 जनवरी।
भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRTIM), लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 26 जनवरी 2026 को आयोजित समारोह में संस्थान के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत महानिदेशक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर अधिकारियों, परिवीक्षाधीन अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इसके बाद महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और रिकॉर्ड उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया और उनकी अदम्य वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस विशेष समारोह में अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी, संकाय सदस्य, परिवीक्षाधीन अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button