उत्तर प्रदेश

लखनऊ चिड़ियाघर को मिला नया निदेशक

आईएफएस अधिकारी संजय कुमार विश्वाल ने संभाला नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान का कार्यभार

लखनऊ।

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) को नया निदेशक नियुक्त किया गया है। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी संजय कुमार विश्वाल ने मंगलवार को प्राणी उद्यान के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
संजय कुमार विश्वाल को आईएफएस अधिकारी अदिति शर्मा के स्थान पर इस पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह दक्षिण खीरी वन प्रभाग में वन संरक्षक के पद पर तैनात थे। शासनादेश के तहत अब उन्हें लखनऊ प्राणी उद्यान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार नए निदेशक के कार्यभार संभालने से प्राणी उद्यान के विकास कार्यों, वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधाओं में और सुधार की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button