अपराधउत्तर प्रदेश

नशे के कारोबार पर शिकंजा: एक हफ्ते में विकास नगर पुलिस का दूसरा गुडवर्क

विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 28 मुकदमे

लखनऊ।
लखनऊ कमिश्नरेट के विकास नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना विकास नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब एक किलो गांजे के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि यह एक सप्ताह के भीतर विकास नगर पुलिस का दूसरा बड़ा गुडवर्क है।
दरअसल, विकास नगर क्षेत्र में गांजे की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जियाउद्दीन और सुहेल के रूप में हुई है। दोनों विकास नगर इलाके में गांजे का अवैध कारोबार कर रहे थे।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी जियाउद्दीन पर लखनऊ और सीतापुर जनपदों में पहले से 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कमिश्नरेट पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि लखनऊ में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं एक और नशे का सौदागर पुलिस की गिरफ्त में आने से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button