उत्तर प्रदेश

रेलवे में रिटायरमेंट के साथ ही प्रमोशन, 23 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में समापक भुगतान कार्यक्रम, 12 कर्मचारियों को मिली तत्काल पदोन्नति

लखनऊ।
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में मंगलवार को समापक भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय हाल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के रिक्त हुए पदों के सापेक्ष 12 पात्र कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए। मंडल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती (द्वितीय) द्वारा पदोन्नति आदेश सौंपे गए। सेवानिवृत्ति के साथ ही पदोन्नति का लाभ मिलने पर कर्मचारियों में विशेष हर्ष देखने को मिला।
इसके साथ ही 23 रेल कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती (द्वितीय) ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान के अंतर्गत समापक राशि से संबंधित प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा और अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ और सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button