उत्तर प्रदेश

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

सोशल मीडिया पर बदली कवर इमेज से दिया नए यूपी का संकेत, रक्षा उत्पादन में वैश्विक हब बनने की ओर कदम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 पेश होने के बाद एक सशक्त और रणनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की कवर इमेज बदलकर प्रदेश के ‘हार्ड पावर’ विजन को सार्वजनिक रूप से रेखांकित किया। नई कवर इमेज में ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना को प्रमुखता दी गई है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि सामरिक शक्ति के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाने की तैयारी में है।
प्रदेश सरकार के ₹9.12 लाख करोड़ के विशाल बजट को विकास और सुरक्षा के संगम के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार सृजन के साथ-साथ रक्षा उत्पादन जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर भी है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना को इस दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री का यह कदम संकेत देता है कि उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के उभरते वैश्विक हब के रूप में विकसित करने की ठोस रणनीति पर काम हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक निवेश और अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से प्रदेश ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को नई गति दे रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बजट के तुरंत बाद ब्रह्मोस परियोजना को प्रमुखता देना एक प्रतीकात्मक लेकिन मजबूत संदेश है—उत्तर प्रदेश अब ‘विकास इंजन’ के साथ-साथ ‘सुरक्षा कवच’ भी बनेगा। इसे ‘सुपरसोनिक केसरिया’ संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा का समन्वय दिखाई देता है।
प्रदेश सरकार का दावा है कि “फर्श से अर्श तक” यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का यह त्रिवेणी मॉडल—विकास, सुरक्षा और निवेश—राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button