लखनऊ में ‘मॉडल क्रिकेट लीग-3’ का आयोजन, खेल के जरिए दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मॉडल क्रिकेट लीग (एमसीएल) सीजन-3, 2026 का भव्य आयोजन हुआ। एक दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए मॉडल, इंफ्लुएंसर, एक्टर और सोशल मीडिया स्टार्स ने क्रिकेट मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल और ग्लैमर के संगम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन, एग्जॉटिक अंशिका एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और एनएच फैशन एंड फिल्म द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान की उपस्थिति रही, जबकि वीवीआईपी अतिथि के तौर पर मृत्युंजय सिंह व नज़रिया पुरुष डॉ सत्य
प्रकाश गुप्ता शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। संयोजक श्वेतांक प्रकाश चतुर्वेदी, अंशिका सिंह और नेहिल मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा जैसी मुहिम को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की योजना है।
मैचों में शादी जंक्शन से चैलेंजर्स, दिशा डेयरडेविल्स, ग्लोबल लेजेंड्स और दी शक्ति वॉरियर जैसी टीमों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में आरसीएम कंपनी, रॉयल कैफे, एसआर मेमोरियल्स, एहसास फाउंडेशन ट्रस्ट, क्रिएटिव विज़न, ग्लोबल सोलर गाइडर्स, शादी जंक्शन, दीशक्ति इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और दीया बाती फाउंडेशन ने सहयोग एवं प्रायोजन दिया।
आयोजकों के अनुसार लखनऊ में ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही नए सीजन की घोषणा की जाएगी। उनका कहना है कि भारत निर्माण और विकास की सोच के साथ प्रदेश को सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल आगे भी जारी रहेगी।



