उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी: बेहतर परिवहन प्रबंधन पर उत्तर रेलवे को सम्मान

लखनऊ। 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के दौरान उत्कृष्ट परिवहन प्रबंधन के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल को सम्मानित किया गया है। यह जंबूरी 23 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से हजारों स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के सुचारु और सुरक्षित आवागमन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने संभाली। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुनियोजित कार्ययोजना के तहत परिवहन व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया। रेलवे प्रशासन ने विशेष समन्वय के साथ ट्रेनों के संचालन, अतिरिक्त व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया, जिससे बड़े आयोजन के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उत्कृष्ट कार्य के लिए 14 फरवरी 2026 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, साउथ सिटी, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष स्काउट एंड गाइड डॉ. महेंद्र सिंह ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान मंडल की कार्यकुशलता और बड़े आयोजनों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने भविष्य में भी सुरक्षित, सुगम और विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button