JEE Main 2026 में श्री चैतन्य अकैडमी का शानदार प्रदर्शन।

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज स्थित श्री चैतन्य अकैडमी ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नई पहचान बना ली है। संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन पर्सेंटाइल हासिल कर शहर में अकादमी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
अकैडमी से 1 छात्र ने 99+ पर्सेंटाइल और 5 छात्रों ने 98+ पर्सेंटाइल प्राप्त किए, जबकि कुल 8 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहले ही वर्ष में मिले इन परिणामों ने संस्थान प्रबंधन और अभिभावकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
टॉपर्स की सूची
1️⃣ सूर्यांश निगम — 99.31% (ड्रॉपर)
2️⃣ ओजस्वा गुप्ता — 98.87% (ड्रॉपर)
3️⃣ आयंश सिंह — 98.76% (ड्रॉपर)
4️⃣ इशिता मोहापात्रा — 98.65% (12वीं)
5️⃣ अरवा पाल — 98.19% (12वीं)
6️⃣ शेखर मिश्रा — 98.12% (ड्रॉपर)
7️⃣ गर्विता श्रीवास्तव — 97.38% (ड्रॉपर)
8️⃣ श्रेया सुहानी सिंह — 97.30% (ड्रॉपर)
सेंटर हेड उत्सव झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे सेंटर का पहला वर्ष था और पहले ही साल में 1 छात्र ने 99+ तथा 5 छात्रों ने 98+ पर्सेंटाइल प्राप्त कर हमें गौरवान्वित किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, हमारी अकादमिक टीम के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। आगे भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।”
ब्रांच मैनेजर आलोक शुक्ला ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में और बेहतर परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
पहले ही वर्ष में मिली इस ऐतिहासिक सफलता से श्री चैतन्य अकैडमी ने लखनऊ के शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।



