उत्तर प्रदेश

हाउस टैक्स वसूली में नगर निगम की बड़ी सफलता, 1.12 करोड़ रुपये जमा

लखनऊ। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जोन-3 में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये का बकाया हाउस टैक्स वसूल कर नगर निगम के राजकोष में जमा कराया।

नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जानकीपुरम स्थित आकांक्षा परिसर से ही करीब 1 करोड़ रुपये का बकाया गृहकर जमा कराया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी आकाश कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान में कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक मोहज्जिब ने टीम के साथ मिलकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की।

इसके अलावा नगर निगम की टीम ने जोन के अन्य वार्डों में भी अभियान चलाते हुए करीब 12 लाख रुपये का अतिरिक्त गृहकर वसूल किया।

अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से अपना गृहकर जमा करें, अन्यथा बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button