अपराधउत्तर प्रदेश

लखनऊ स्टेशन पर अवैध खानपान विक्रेताओं पर कार्रवाई, तीन पकड़े गए

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन

लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए रविवार को लखनऊ स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे की कैटरिंग टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15030 में सघन निरीक्षण किया।

जांच के दौरान तीन अवैध खानपान विक्रेताओं को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध अनुमति के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों के पैकेट बेचते हुए पाए गए। जांच में सामने आया कि ये विक्रेता रेलवे द्वारा अधिकृत नहीं थे और उनके पास खाद्य सामग्री बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी नहीं था।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की अवैध बिक्री यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। पकड़े गए तीनों विक्रेताओं को उनके पास से बरामद सामग्री के साथ आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button