उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

लखनऊ: Northern Railway के Lucknow Division Northern Railway में यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित रेल संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरवरी 2026 माह के संरक्षा पुरस्कार वितरित किए गए। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक Sunil Kumar Verma ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि कर्मचारियों की सतर्कता और जिम्मेदारी से कई संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेल संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में कर्मचारियों की सजगता अहम भूमिका निभाती है।
फरवरी 2026 के लिए जिन कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उनमें लालबाबू (पॉइंट्समैन, अयोध्या धाम जंक्शन), रमेश कुमार (गाड़ी प्रबंधक, प्रयागराज संगम), सुजीत कुमार (पॉइंट्समैन, जौनपुर सिटी), पंकज कुमार (पॉइंट्समैन, चौखंडी), प्रमोद कुमार (पॉइंट्समैन, अतरामपुर), राहुल ओझा (पॉइंट्समैन, बाबतपुर) और मुकेश कुमार मीना (गाड़ी प्रबंधक, पैसे. सुल्तानपुर) शामिल हैं।
इन कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को मजबूत बनाने में योगदान दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



