उत्तर प्रदेश

5 लाख के 23 गुमशुदा मोबाइल बरामद, महिलाओं को लौटाए गए फोन

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट की विकासनगर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के 23 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें खोए हुए मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) और अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर के पर्यवेक्षण में विकासनगर थाना टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह सफलता हासिल की।

खास बात यह रही कि नवरात्रि पर्व और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला मोबाइल धारकों को उनके गुमशुदा फोन प्राथमिकता के आधार पर सुपुर्द किए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई और उन्होंने पुलिस टीम की जमकर सराहना की।

बरामदगी में मुख्य भूमिका कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी श्रीकांत तिवारी की रही, जिनकी तकनीकी सहायता से विभिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा, जिससे आम जनता को राहत मिलती रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button