उत्तर प्रदेश

40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद गोमती त्रिवेदी को भावभीनी विदाई

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के जोन-3 कार्यालय में द्वितीय श्रेणी लिपिक गोमती त्रिवेदी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके 40 वर्षों के लंबे, अनुशासित एवं बेदाग सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गोमती त्रिवेदी ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान विभागीय नियमों एवं अनुशासन का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हुए ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और व्यवहार कुशलता ने उन्हें कर्मचारियों के बीच एक प्रेरणास्रोत बनाया।

जोनल अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि गोमती त्रिवेदी ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश की है। कर्मचारी नेता शशि मिश्रा, कैसर रजा, कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों एवं राजस्व निरीक्षकों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने गोमती त्रिवेदी के साथ बिताए गए अनुभव साझा करते हुए उनके योगदान को नगर निगम परिवार के लिए अविस्मरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button