पीलीभीत जीआरपी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पीलीभीत। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जीआरपी पीलीभीत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ एवं क्षेत्राधिकारी रेलवे के निर्देशन में थाना अध्यक्ष जीआरपी पीलीभीत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, मा० न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पीलीभीत से प्राप्त गैर जमानती वारंट (NBW) केस संख्या 5859/11, मुकदमा संख्या 59/2011 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त जहीर अहमद पुत्र नवीवक्श निवासी वार्ड नंबर-2 साहूकारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विपिन कुमार एवं कांस्टेबल रोहित राठी द्वारा की गई। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।



