NBW वारंटी अभियुक्त को विकासनगर पुलिस ने शाहजहांपुर से किया गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन की विकासनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। माननीय सेशन जज, लखनऊ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत क्रिमिनल अपील संख्या 18/2026, धारा 413 BNS से संबंधित वारंटी अभियुक्त मोहित कुमार (42) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, सर्विलांस सेल की मदद और मुखबिर की सटीक सूचना पर विकासनगर पुलिस टीम ने शाहजहांपुर के साउथ सिटी, बरेली मोड़ स्थित अभियुक्त के आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी NBW दिखाया गया तथा गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody) में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम दुलारे वर्मा एवं उपनिरीक्षक आकाशदीप सिंह (थाना विकासनगर) शामिल रहे।



