उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति केंद्र विकासनगर की पहल, ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देशन एवं पुलिस आयुक्त, लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में रविवार, 05 जुलाई 2026 को मिशन शक्ति केंद्र, थाना विकासनगर द्वारा सिद्धेश्वर महादेव पार्क में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं एवं बहू-बेटियों को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न जैसी परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा कदम न उठाने की अपील करते हुए उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने और कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1930, 101, 102 एवं 108 की जानकारी दी गई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही एंटी रोमियो टीम, पिंक बूथ, पिंक मोबाइल, वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया।

सम्मेलन में थाना विकास नगर मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक मीना बाजपेयी थाना क्षेत्र की एसपीओ अनुराधा सिन्हा, दीपक , उद्गम फाउंडेशन तथा वन स्टॉप सेंटर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में महिला सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button