उत्तर प्रदेश

विकासनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं पुलिस आयुक्त लखनऊ के मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को थाना विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध से बचाव, यूपी कॉप ऐप एवं महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मीना वाजपेयी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में बिना घबराए तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें तथा पुलिस का सहयोग लें। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस जागरूकता अभियान में महिला आरक्षी प्रियंका भारती तथा महिला कल्याण विभाग की अधिकारी शुभांगी सिंह ने भी छात्राओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज को भी महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button