उत्तर प्रदेश

सेराजेम सेंटर में अतिआधुनिक मशीन लॉन्च

लखनऊ। अलीगंज के रविंद्र गार्डन कालोनी स्थित सेराजेम सेंटर में “मेकिंग फ्रेंड्स फॉर ए हेल्दी 100 वर्ष” अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेल्थ इवेल्यूएशन के साथ अत्याधुनिक सेरेजेम मास्टर वी-6 मशीन की लॉन्चिंग गणेश वंदना के साथ की गई,जिसके साक्षी सैकड़ो सेराजेम फैमिली मेंबर्स बने।


सेराजेम सेंटर के ओनर अजय कृष्ण अवस्थी एवं सुमन अवस्थी ने बताया कि वह बीते 18 वर्षों से अलीगंज स्थित दक्षिण कोरिया कंपनी का सेरा जेम सेंटर चला रहे हैं। जिससे सेरा जेम की मशीनों से निशुल्क थेरेपी दी जाती और हजारों लोग स्वस्थ हो रहे हैं। सेंटर की सीनियर टेक्नीशियन मोनिका वर्मा और संगीता ने बताया कि मास्टर वी-6 मशीन अतिआधुनिक मशीन है,जो आज लांच हुई ,वह पूरे शरीर की नसों का आटोमेटिक मसाज कराती है। शरीर की ब्लाक नसों को खोकर ठीक तरह से रक्त संचार कराने में मददगार है।
इस अवसर पर कंपनी के जोनल डिस्ट्रीब्यूटर राम प्रकाश जायसवाल, एरिया मैनेजर अनुज रवि, अंबेडकर नगर सेराजेम सेंटर के ओनर वैभव त्रिपाठी, जौनपुर सेराजेम सेंटर के ओनर रोहित, इंदिरा नगर सेराजेम सेंटर की ओनर प्रतिभा त्रिपाठी तथा विकास नगर सेराजेम सेंटर ओनर नदीम व सेंटर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button