अपराध

दादरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, चार फरार

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कैमराला गांव में हुई हत्या की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को जारचा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि चार आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि में थाना दादरी पुलिस द्वारा जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों युवक नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस बल ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान
प्रशांत उर्फ सिट्टू पुत्र बिजेंद्र, निवासी कैमराला, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर
प्रशांत पुत्र गजब सिंह, निवासी निजामपुर, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर
के रूप में हुई है।
मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार चार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button